राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी NDA में शामिल होने के बाद अब अपने समर्थकों से पुरानी बातें भूलने की अपील कर रहे हैं। वे मथुरा पहुंचे और उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि, पुरानी बातें भूलकर अब बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए अपने दरवाजे खोल देना।
जयंत चौधरी ने कहा कि, केंद्र व राज्य सरकार में शामिल रहकर आरएलडी के सभी नेता किसान और मजदूर की आवाज उठाते रहेंगे।