पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थे। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशान साधा। उन्होंने राहुल गांधी का बिना नाम लिए ही निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि,समाजवादी पार्टी के बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर तो बेकार है। सपा खुलेआम कहती है, राम मंदिर जाने वाले पाखंडी हैं।