New Delhi: पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर निशाना साधने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Krishnam) को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार कांग्रेस की आंतरिक कलह की चर्चा कर रहे हैं। उनका कहना है कि सचिन पायलट और प्रियंका गांधी सरीखे नेताओं का पार्टी में सम्मान नहीं किया जा रहा है।
'सचिन पायलट का पार्टी में बहुत अपमान किया गया है'
कांग्रेस से निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा,"सचिन पायलट का पार्टी में बहुत अपमान किया गया है और वह भगवान शिव की तरह जहर पी रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा का भी अपमान किया जा रहा है। आपको उनसे पूछना चाहिए कि वह राहुल के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में क्यों नहीं जुड़ रही हैं।"
प्रियंका गांधी की पार्टी में सम्मान नहीं:आचार्य प्रमोद
उन्होंने आगे कहा पार्टी में प्रियंका गांधी की काफी तौहीन (Acharya Krishnam) की जा रही है। जब कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की लिस्ट जारी हुई थी तो आजादी के बाद पहली बार आज तक किसी भी पदाधिकारी के आगे नहीं लिखा गया जो प्रियंका गांधी के लिए लिखा गया। उनके आगे लिखा गया,प्रियंका गांधी जनरल सेक्रेटरी विदाउट एनी पोर्टफोलिया यानी वो जनरल सेक्रेटरी हैं लेकिन वो कोई काम नहीं करेंगे।
आचार्य प्रमोद ने खरगे को बताया रबर स्टांप
उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी से पूछिए कि राहुल गांधी की यात्रा में वो क्यों नहीं जा रही हैं। सवाल ये है कि पार्टी में प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं का जो अपमान किया जा रहा है वो किसे इशारों पर किया जा रहा है। क्योंकि हमारे अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) तो रबर स्टांप हैं।