18वें BRICS सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। भारत मंडपम में सुबह से ही BRICS के साझेदार और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा।विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए भारत मंडपम को तैयार किया गया है। सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
PM मोदी की होंगी 7 द्विपक्षीय बैठकें
सम्मेलन के दूसरे दिन कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ 7 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।इन मुलाकातों में भारत के विभिन्न देशों के साथ संबंधों और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।
PM मोदी का आज का पूरा शेड्यूल
सुबह 9:55 बजे:
BRICS पार्टनर और आमंत्रित देशों के नेताओं एवं मंत्रियों का भारत मंडपम के लेवल-2 पर आगमन।
सुबह 10:00 बजे:
भारत मंडपम के लेवल-2 पर नेताओं की फैमिली फोटो।
सुबह 10:50 बजे:
‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth’ विषय पर ओपन सेशन।
दोपहर 2:30 बजे:
कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट के साथ PM मोदी की द्विपक्षीय बैठक।
दोपहर 3:00 बजे:
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ बैठक।
दोपहर 3:30 बजे:
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ बैठक।
शाम 4:10 बजे:
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामाफोसा के साथ बैठक।
शाम 4:40 बजे:
बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये के साथ बैठक।
शाम 5:10 बजे:
नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा के साथ बैठक।
शाम 5:40 बजे:
युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ बैठक।
पहले दिन घोषणापत्र पर बनी सहमति
BRICS सम्मेलन के पहले दिन सदस्य देशों के बीच घोषणापत्र पर सहमति बनी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा बयान भी जारी किया।करीब 45 पन्नों के इस दस्तावेज में 140 बिंदु बताए गए हैं। इसमें आतंकवाद, वैश्विक व्यापार, पश्चिम एशिया, ऊर्जा, वित्त और संयुक्त राष्ट्र सुधार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर BRICS देशों का साझा रुख सामने आया है।
आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख
घोषणापत्र में आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों की कड़ी निंदा की गई है। BRICS देशों ने सीमा पार आतंकवाद, आतंकवाद की फंडिंग और आतंकियों को सुरक्षित पनाह मिलने जैसी चुनौतियों से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई है।सम्मेलन के दूसरे दिन भी वैश्विक सहयोग और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। PM मोदी की निर्धारित द्विपक्षीय बैठकों पर भी सभी की नजर रहेगी।
BRICS सम्मेलन के आखिरी दिन पर नजर
दो दिवसीय BRICS सम्मेलन के दूसरे दिन भारत मंडपम में कई देशों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रहेगी। सुबह के सत्रों के बाद प्रधानमंत्री मोदी की लगातार द्विपक्षीय बैठकें निर्धारित हैं।इन मुलाकातों और सम्मेलन में होने वाली चर्चाओं के जरिए भारत के विभिन्न साझेदार देशों के साथ संबंधों को लेकर आगे की दिशा पर भी ध्यान रहेगा।