बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज जन्मदिन हैं। 15 जनवरी को मायावती अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर बसपा की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी है।
आज बसपा प्रमुख मायावती का 69वां जन्मदिन है
आपको बता दें कि, आज बसपा प्रमुख मायावती का 69वां जन्मदिन है और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा बसपा की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पार्टी की ओर से बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
मायावती को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और भगवान राम से उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
सीएम योगी ने लिखा है कि, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सीएम योगी ने 10 बजे कहा कि, मैं प्रभु श्री राम से आपके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।
केशव प्रसाद मौर्य ने दी मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं
वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पूर्व सीएम मायावती को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की माननीय पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
ओम बिरला ने दी मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बसपा प्रमुख मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। बीजेपी नेता ओम बिरला ने कहा कि, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री मायावती जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और निरोगी रहें।
Comments (0)