शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके कारण प्रदेश में 115 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गई हैं। शिमला मौसम कार्यालय ने गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, मंडी में 107, चंबा में चार, सोलन में तीन और कांगड़ा जिले में एक सहित 115 सड़कें बारिश के बाद वाहन यातायात के लिए बंद हैं और 212 ट्रांसफॉर्मर बाधित हैं।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके कारण प्रदेश में 115 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गई हैं।