कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को निशाना साधते हुए कहा है कि, मोदी जी कहते हैं देश का विकास किया है। इनकी गांरटी झूठ बोलने के अलावा कोई गांरटी नहीं है। मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं। कांग्रेस ने जो 55 साल में किया उसका हिसाब दे रहे हैं।
गारंटी हमारा शब्द है, मोदी ने चुरा लिया
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, मोदी जी बोलने की ताकत नहीं सिर्फ गाली देने की ताकत है सिर्फ गांधी परिवार को गाली देते हैं। मोदी जी अपने गांरटी में बीजेपी का नाम नहीं लेते हैं। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, चीन वाले आकर धीरे-धीरे कब्जा कर रहे हैं। शहर का नाम बदल रहे हैं। गारंटी हमारा शब्द है, मोदी ने चुरा लिया। जो गारंटी हमने हिमाचल और कर्नाटक में बोला उसे लागू किया।
मोदी की गारंटियां झूठी - खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि, पीएम मोदी हैं तो झूठ बोल सकते हैं। युवाओं को नौकरियां देने की गारंटी दी लेकिन क्या उन्होंने 2 करोड़ नौकरियों की गारंटी को पूरा किया। पीएम ने विदेशों से काला धन लाकर देश के लोगों को देंगे, क्या उन्होंने 15 लाख रुपये लोगों के खातों में डाले? किसानों की आमदनी बढ़ा देंगे, क्या ऐसा हुआ है? मोदी जी झूठों के सरदार हैं। खड़गे ने जनता से कहा कि, जिसने अपनी गारंटियों को पूरा नहीं किया उसे वोट लेने का भी हक नहीं है।
Comments (0)