बीजेपी के कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में शिक्षा विभाग के उस आदेश की जमकर आलोचना की है, जिसमें दिवाली-दशहरा और छठ जैसे त्योहारों में छुट्टियां कम करने का फैसला लिया गया है। बीजेपी नेता सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' ( ट्वीटर) पर इस फैसले को लेकर कहा कि, बिहार की नीतीश सरकार के शिक्षा विभाग ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी है। इसके साथ ही आगे केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा कि, कल संभव है कि, बिहार में शरिया लागू कर दी जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए।
बिहार सरकार ने स्कूलों में सिंतबर से दिसंबर के बीच छट्टियों की संख्या को कम कर दिया है। अब राज्य के स्कूलों में 23 छुट्टियों की जगह केवल 11 छुट्टियां दी जाएंगी।