हरियाणा चुनाव के बाद कांग्रेस को लेकर चीजें बदल गई हैं। शिवसेना और एनसीपी के बाद सपा ने महाराष्ट्र में कांग्रेस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में कांग्रेस से गठबंधन चाहती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाजवादी गठबंधन में 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। महापालिका चुनाव में समाजवादी ने कांग्रेस से सम्मान देने की मांग की है। समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र की 12 विधानसभा सीटों का चयन कर लिस्ट कांग्रेस को भेजा है। गठबंधन नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में 12 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. सपा मध्यप्रदेश और हरियाणा में भी गठबंधन करना चाहती थी। कांग्रेस ने दोनों राज्यों में समाजवादी पार्टी को भाव नहीं दिया था। दोनों राज्यों के परिणाम के बाद सपा ने महाराष्ट्र में संतोष न करने का फैसला किया है।
हरियाणा चुनाव के बाद कांग्रेस को लेकर चीजें बदल गई हैं। शिवसेना और एनसीपी के बाद सपा ने महाराष्ट्र में कांग्रेस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।