दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए बार-बार समन भेजे जाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में बुधवार को केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली सीएम की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी से राहत मांगी। इस पर ईडी ने कहा कि केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेशी से बच रहे हैं और बहाना बना रहे हैं।