यूपी पीसीएस-जे 2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। कुल 303 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस बार 55 प्रतिशत पदों पर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार शाम यूपी पीसीएस-जे परीक्षा-2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया। मेरिट में कानपुर की निशि गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि प्रयागराज के नैनी निवासी शिशिर यादव दूसरे स्थान पर रहे। वहीं नई हवेली कासगंज की रश्मि सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी इस बार एक इतिहास रचा है। लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2022 का रिजल्ट साढ़े छह महीने में ही जारी कर दिया। इंटरव्यू खत्म होने के महज 48 घंटे के अंदर ही अंतिम चयन परिणाम भी घोषित कर दिया गया।