भारत और कनाडा के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। भारत सरकार ने बीते सोमवार की शाम कनाडा सरकार को जमकर लताड़ लगाई और अपने राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था। वहीं, अब भारत ने कनाडा के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने कनाडा के 6 राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया है।
इस तारीख तक देश छोड़ने को कहा
बता दें कि, भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि, भारत में रह रहे 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया गया है। वहीं विदेश मंत्रालय ने आगे यह भी बताया है कि, ये सभी निष्कासित किए गए 6 कनाडाई राजनयिकों को 19 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक या उससे पहले भारत छोड़ने को कहा गया है।इन 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित किया
1. स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, कार्यवाहक उच्चायुक्त
2. पैट्रिक हेबर्ट, उप उच्चायुक्त
3. मैरी कैथरीन जोली, प्रथम सचिव
4. लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, प्रथम सचिव
5. एडम जेम्स चुइप्का, प्रथम सचिव
6. पाउला ओरजुएला, प्रथम सचिव
Comments (0)