पटना, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है। सनातन को हमेशा अपमानित करने का काम करते हैं। INDI गठबंधन के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि आज इन्होंने हिन्दू को हिंसावादी कहकर भारत माता की आत्मा को चोटिल किया है। ये व्यक्ति मां भारती के संस्कार और संस्कृति को नहीं समझता।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
Comments (0)