Ranchi: रांची में आईएनडीआईए दलों के विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। गठबंधन विधायकों के साथ हुई बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भावुक हो गए। बैठक में विधायकों के सामने उन्होंने कहा कि मैंने पूरी निष्ठा के साथ मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है। चंपई सोरेन ने इस दौरान अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही, विश्वास करने के लिए हेमंत सोरेन का आभार जताया। चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया है।वह आगे भी इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा हेमंत और संगठन के साथ खड़े रहेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद वे अपने आवास चले गए। इसके बाद हेमंत सोरेन व गठबंधन के शीर्ष नेता उनके आवास पर पहुंचे। जिसके बाद वह सभी एक साथ राजभवन गए। जहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा।
रांची में आईएनडीआईए दलों के विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। गठबंधन विधायकों के साथ हुई बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भावुक हो गए।
Comments (0)