दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईड ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। आप ने सुप्रीम कोर्ट से आज रात ही सुनवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही अन्य बड़े नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अखिलेश यादव ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि, जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद भाजपा जानती है कि, वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आने वाली।