भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज से सेना प्रमुख का अपना नया पदभार संभालेंगे. इसमें खास बात यह है कि इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब दो क्लासमेट अपने-अपने सेनाओं के प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे. बता दें, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी आर्मी और नेवी के चीफ होंगे. जानकारी के मुताबिक नौसेना चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मध्य प्रदेश के सैनिक स्कूल रीवा में 5वीं क्लास में एक साथ पढ़ते थे.
एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने एक मई को नेवी की कमान संभाली थी. वहीं लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज आर्मी चीफ की अपनी नई जिम्मेदारी को संभालेंगे. उपेंद्र द्विवेदी जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो रिटायर होने वाले हैं.