New Delhi: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) 5 मई को पड़ रहा है। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। भारत में लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। हालांकि, इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद लग रहा है।
कब बनता है चंद्र ग्रहण का संयोग
चंद्र ग्रहण तब होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच से पृथ्वी गुजरती है। वहीं, एक उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी क्षेत्र में गुजरता है, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पृथ्वी सूर्य की डिस्क के हिस्से को ढकती हुई प्रतीत होती है।
इन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
उपछाया चंद्र ग्रहणएशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। इसे नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, वाराणसी, मथुरा, पुणे, सूरत, कानपुर, विशाखापत्तनम, पटना, ऊटी, चंडीगढ़, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा सहित भारत के सभी शहरों में देखा जा सकेगा।
भारत में दिखेगा या नहीं?
खगोल शास्त्र (Lunar Eclipse 2023) और हिंदू पंचांग के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हालांकि, https://www.timeanddate.com/के मुताबिक, भारत के कुछ हिस्सों में चंद्र ग्रहण को लोग देख सकते हैं।
भारत में रात में इस समय दिखेगा ग्रहण
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 5 मई की रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा। यह 6 मई की रात 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। चंद्र ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा।
इन शहरों में इस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण
नई दिल्ली: रात 8:44 (5 मई) बजे से 1:01 बजे (6 मई)
मुंबई: रात 8:44 बजे से 1:01 बजे (6 मई)
गुरुग्राम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
हैदराबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
बेंगलुरु: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
चेन्नई: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
कोलकाता: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
भोपाल: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
चंडीगढ़: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
पटना: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
अहमदाबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
विशाखापत्तनम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
गुवाहाटी: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
रांची: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
इंफाल: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
ईटानगर: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
Comments (0)