एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार में आगामी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी हैं। इस एलान के बाद बिहार की राजनीति में गरमाहट देखने को मिलने लगी है। इस पार RJD के सांसद मनोज झा ने कहा कि, बीजेपी के खिलाफ INDIA गठबंधन की स्थापना के दौरान, कुछ सिद्धांत निर्धारित किए गए थे और उन्हें उम्मीद है कि, AAP इसका पालन करेगी।
AAP के बिहार में चुनाव लड़ने के ऐलान को लेकर AAP के महासचिव संदीप पाठक ने दिल्ली में बिहार संगठन के नेताओं के साथ बैठक भी की।