बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने मध्यमप्रदेश से अपने प्रत्यायशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चार उम्मीमदवार के नाम घोषित किए हैं।
भाजपा ने इस बार डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्यपसभा में भेजने का निर्णय लिया है।
मंदसौर के बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मप्र के नर्मदापुरम निवासी माया नारोलिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यंक्ष हैं, जबकि डॉ एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं।
डॉ मुरुगन पहले भी मध्यंप्रदेश से राज्यगसभा में गए हैं। वे वर्तमान में मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
मप्र से पांच सीटें खाली होंगी
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से दो अप्रैल को पांच राज्य सभा सीटें रिक्ता हो रही हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।
Comments (0)