लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद तमाम दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ प्रचार में जुट गए हैं। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं।
शाम तक आ सकती है कांग्रेस की तीसरी लिस्ट, मेनिफेस्टो पर भी मंथन
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक दिल्ली में हो रही है। माना जा रहा है कि आज शाम तक पार्टी की तीसरी लिस्ट आ सकती है। इसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी भी हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनाव के लिए अपने मेनिफेस्टो पर भी मंथन कर रहा है।
राज ठाकरे दिल्ली में, जानिए क्या है चर्चा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे दिल्ली में हैं। आज इनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है। महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली में हैं। माना जा रहा है कि एमएनएस भी एनडीए में शामिल हो सकती है
भाजपा साउथ मुंबई सीट दे सकती है। हालांकि राज ठाकरे दो सीट की मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि आज शाम तक इस पर फैसला हो जाएगा।
Comments (0)