UP Nikay Chunav - उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर निकाय चुनाव का प्रचार भी चल रहा हैं। ( UP Nikay Chunav ) चुनाव प्रचार को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने एक बड़ा दावा किया हैं। उन्होंने कहा कि, मैनपुरी का प्रशासन सरकार के दबाव में हैं। प्रशासन नहीं चाह रहा कि, चुनाव निष्पक्ष हो और सपा कार्यकर्ता व जनता मतदान करने के लिए निकले।
सपा को हराने के लिए BJP की मदद कर रही BSP
वहीं सपा सांसद और प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, संविधान को कुचला जा रहा। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के दबाव में पुलिस ने सपा उम्मीदवार श्वेता राठी के समर्थन में प्रचार कर रही महिलाओं को बरनाहल में पीटा। डिंपल यादव ने आगे कहा कि, लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। समाजवादी पार्टी को हराने के लिए बहुजन समाज पार्टी भी बीजेपी की सहायता कर रही है। इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि, सपा की सरकार बनने पर मैनपुरी नगर पालिका को नगर निगम बनाया जाएगा।
महिला पहलवानों का मामला सर्वोच्च न्यायालय में है
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, दिल्ली जंतर-मंतर में महिला पहलवानों का मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं उन्होंने आगे खुशी जताते हुए कहा कि, निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्र में सपा उम्मीदवार ने अच्छा प्रचार किया है और वे लोगों के बीच गए हैं।
इस बार सपा के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे
प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कहा कि, इस बार समाजवादी पार्टी के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। डिंपल यादव ने कहा कि, वे और पार्टी के दिग्गज नेता लगातार पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। जिला प्रशासन कार्यकर्ताओं पर दबाव डाल रहा है।
ये भी पढ़ें - बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी का आरोप, बोले – अपराधियों को छोड़, साधू-संतों को जेल में डाल रही नीतीश सरकार —
Comments (0)