नई दिल्ली - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 21 जून को देशभर में NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन करने जा रही है जिसमें करीब 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। इस परीक्षा के लिए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है।
सरकार और एजेंसियों ने मिलकर तैयार किया सुरक्षा प्लान
आज एग्जाम सेंटर पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकारों की ओर से 20 जून को मॉक ड्रिक का आयोजन किया गया है था। लेकिन एग्जाम से पहले NTA ने भी छात्रों के लिए गाइडलाइन जारी की है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि गाइडलाइन के साथ-साथ सरकार ने सुरक्षा के क्या बड़े इंतजाम किए हैं।
95 हजार से ज्यादा कमरों में होगी परीक्षा व्यवस्था
आपको बता दें कि री-नीट के लिए भारत के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, विदेशों के 14 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी समेत 12 भारतीय भाषा में होगी। परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में NTA के मुताबिक एग्जाम 95 हजार से अधिक कमरों में आयोजित होगी जिसके लिए 1,38,560 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी।
हर केंद्र पर 40 से 50 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
हर परीक्षा हॉल में दो इनविजिलेटर की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी 5,440 केंद्रों पर एक-एक सेंटर सिस्टम्स ऑफिसर (CSO) भी नियुक्त किया गया जो तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर 40 से 50 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।