पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने ‘जनता-जनार्दन’ को नमन करते हुए कहा कि यह जीत केवल बीजेपी की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जिसने ‘सोनार बांग्ला’ का सपना देखा
नंदीग्राम-भवानीपुर की जनता के प्रति शुवेंद अधिकारी का आभार
उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर की जनता का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों सीटों से मिला समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर सांस के साथ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।
नरेंद्र मोदी और अमित शाह को श्रेय
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को इस जीत का आधार बताते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इससे हर बंगाली परिवार में बदलाव की उम्मीद जगी है। साथ ही अमित शाह की रणनीति और मार्गदर्शन को भी जीत का मजबूत स्तंभ बताया।
कार्यकर्ताओं को समर्पित शुभेंदु अधिकारी की जीत
अधिकारी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह जीत उन कार्यकर्ताओं की है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के लिए काम किया। उन्होंने शहीद कार्यकर्ताओं को सच्चा नायक बताया।
भविष्य के विजन पर शुभेंदु अधिकारी का संदेश
अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा कि अब राज्य में शांति, प्रगति और विकास के नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने ‘जय मां तारा’, ‘जय मां काली’, ‘जय मां दुर्गा’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ अपने संदेश को समाप्त किया।