कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने राज्य की सियासत में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। सत्ता की तस्वीर बदलने के संकेतों के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई दिग्गज मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में करीब 14 मंत्रियों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है।
बीजेपी की बढ़त के संकेतों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। हालांकि यह शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजों तक तस्वीर बदल सकती है।
कोलकाता से लेकर उत्तर बंगाल तक मंत्रियों को झटका
राज्य के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से आ रहे रुझानों ने TMC खेमे की चिंता बढ़ा दी है।
- दमदम: शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु पीछे चल रहे हैं
- विधाननगर: दमकल मंत्री सुजीत बसु को बढ़त नहीं मिल पाई
- दमदम उत्तर: राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पिछड़ती दिख रही हैं
- दिनहाटा: उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयण गुहा पीछे
- सबंग: पूर्व मंत्री मानस भुइंया को झटका
- शालबनी: मंत्री श्रीकांत महाता भी पीछे चल रहे हैं
इसके अलावा विनपुर, चंदननगर, मोथाबाड़ी, मंतश्वर और दुर्गापुर पूर्व जैसी सीटों पर भी कई मंत्री शुरुआती रुझानों में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
अन्य सीटों पर भी बढ़ी टेंशन
रुझानों के अनुसार कुछ और प्रमुख नाम भी पीछे बताए जा रहे हैं—
- पूर्व वन मंत्री बीरबाहा हांसदा (बिनपुर)
- मंत्री इंद्रनील सेन (चंदननगर)
- राज्य मंत्री सबीना यासमीन (मोथाबाड़ी)
- पूर्व पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार (दुर्गापुर पूर्व)
- सिद्दीकुल्ला चौधरी (मंतश्वर)
- परिवहन मंत्री स्नेहाशिस चक्रवर्ती भी पीछे
TMC के लिए राहत की खबर भी
इन झटकों के बीच कुछ सीटों पर पार्टी ने मजबूत स्थिति बनाए रखी है।
- बालीगंज: कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय आगे
- कोलकाता पोर्ट: नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम मजबूत बढ़त में
IND24 राजनीतिक विश्लेषण
इन शुरुआती रुझानों ने बंगाल की राजनीति में बड़ा सस्पेंस पैदा कर दिया है। बीजेपी खेमे में उत्साह का माहौल है, जबकि TMC कैंप में रणनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार यह सिर्फ शुरुआती संकेत हैं और अंतिम परिणाम तक कई सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं।