भोपाल: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मेजबान भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी। खचाखच भरे स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी पेश की।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भव्य समारोह और आतिशबाजी के बीच टूर्नामेंट का आधिकारिक शुभारंभ किया। उद्घाटन के पहले ही दिन दर्शकों को हॉकी का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया
मेजबान भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर शानदार खेल दिखाते हुए मलेशिया के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे।भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी। इस जीत के साथ भारत ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में विजयी शुरुआत की।
CM डॉ.मोहन यादव ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भव्य उद्घाटन समारोह के साथ की। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन से भोपाल में खेलों का माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।उद्घाटन समारोह के बाद पहले दिन खेले गए मुकाबलों में भारतीय टीम की जीत ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया।
चीन और जापान ने भी दर्ज की जीत
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दिन भारत के अलावा चीन और जापान की टीमों ने भी अपने मुकाबले जीतकर विजयी आगाज किया।
चीन की बड़ी जीत: चीन ने थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी।
जापान की रोमांचक जीत: जापान ने आखिरी मिनट में गोल दागकर दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया।
भारत की जीत: मेजबान भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की।
पहले दिन दिखा हॉकी का जबरदस्त रोमांच
टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मुकाबलों में शानदार खेल देखने को मिला। भारत, चीन और जापान ने जीत के साथ शुरुआत की। भोपाल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से शहर के हॉकी प्रेमियों को विश्वस्तरीय महिला हॉकी देखने का अवसर मिल रहा है।