गोरखपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी (स्पष्टता), कैपेसिटी (क्षमता) और क्रेडिबिलिटी (विश्वसनीयता) का अभाव है। चुनावों में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदलती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा विपक्ष पर राजनीतिक हमला तेज करेगी।
‘हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस’
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये दल चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही हार से विपक्षी गठबंधन हताश है और उसकी राजनीति में अराजकता का स्वर दिखाई देने लगा है।
गोरखपुर में पदयात्रा के जरिए विपक्ष पर निशाना
गोरखपुर में होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी रहेगी। पदयात्रा के जरिए भाजपा लोकतंत्र और राजनीतिक व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में है। इस दौरान कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेतृत्व तथा उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर भाजपा का संदेश प्रमुख रूप से सामने रहने की संभावना है।