उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 5-कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद NCR के यूपी वाले हिस्से में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। बैठक में वाहनों से होने वाले प्रदूषण, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं और निर्माण कार्यों के कारण बढ़ते प्रदूषण पर चर्चा होगी। साथ ही NCR और आसपास के क्षेत्रों की एयर क्वालिटी सुधारने के उपायों पर भी मंथन किया जाएगा।
इन मुद्दों पर होगी समीक्षा
- वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण
- औद्योगिक प्रदूषण रोकने के उपाय
- निर्माण कार्यों से बढ़ने वाले प्रदूषण की रोकथाम
- NCR और आसपास के क्षेत्रों की एयर क्वालिटी
- केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समन्वय
- प्रदूषण नियंत्रण के लिए आगे की रणनीति
बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष के भी शामिल होने की जानकारी है। केंद्र और यूपी सरकार के अधिकारी NCR में प्रदूषण की स्थिति और उसे नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करेंगे।