चंपावत : कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड का गठन कर प्रदेश की विभिन्न देश कीमती सरकारी जमीनों को राज्य के बाहरी लोगों को सौंपने की तैयारी कर दी है। उन्होंने कहा प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थान पर राज्य के किसानों की भूमि धरी की जमीनों को बेचने का पूरा कानूनी इंतजाम करने के बाद अब राज्य सरकार की कुदृष्टि सरकारी विभागों की बहुमूल्य भूमि पर पड़ी है।
सरकार ने कर्ज लेकर ली जमीन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा राज्य सरकार ने सबसे पहले मसूरी स्थित पार्क स्टेट हाथी पांव की 30 हजार करोड़ बाजार भाव की लगभग 142 एकड़ सरकारी भूमि को राजस ऐरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को 15 साल के लिए केवल एक करोड़ रूपया प्रति साल की लीज पर दे दिया। इसलिए इसको 15 सालों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा जिस साल इस जमीन को लीज पर दिया गया इस साल उसे जमीन पर एशियाई विकास बैंक से 23 करोड़ रूपया कर्ज लेकर खर्च किया गया। उन्होंने कहा सरकार ने कर्ज लेकर जी से जमीन पर 23 करोड़ रूपया सजाने सवारने पर लगाया उस जमीन पर वह 15 साल में मात्र 15 करोड़ रूपया ही कमाएगी। उन्होंने कहा इस लीज को देने की प्रक्रिया में राज्य के सारे नियमों को ताक में रखा गया और इस निविदा में भाग लेने वाली तीनों कंपनियां भी एक दूसरे से मिली थी।
जॉर्ज एवरेस्ट की बहुमूल्य संपत्ति
उन्होंने कहा जिस कंपनी राजस एरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को जॉर्ज एवरेस्ट की बहुमूल्य संपत्ति दी गई वह कंपनी आचार्य बालकृष्ण से संबंधित कंपनी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा सरकार को ऐसे नुकसान कराने वाले सौदे भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केवल अपने लाभ के लिए ही कर सकते हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा जॉर्ज एवरेस्ट लीज का कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा और बाहर विरोध करने पर भाजपा सरकार राज्य के सरकारी विभागों की जमीने और संपत्ति बेचने के लिए 17 अक्टूबर 2023 को उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कानून 2023 लाइ। जिसके माध्यम से धामी सरकार मनमाने ढंग से राज्य के विभागों की बहुमूल्य भूमियों और संपत्तियों को 90 सालों तक के समय के लिए ओने पौने दामों पर अपनी पसंदीदा कंपनियों को लीज पर देने के लिए कर रही है।
केदारनाथ देवीधूरा का डाक बंगला
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा जमीन लीज पर देने के अलावा विभिन्न विभागों की दुर्लभ महत्वपूर्ण स्थानो की बेसकीमती संपत्तियों को भी पीपीडी मोड में दिया जा रहा है। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के 25 निरीक्षण भवन और पर्यटन विभाग के कुछ होटलों को लीज पर निजी हाथों में देने का सैद्धांतिक निर्णय ले लिया है। जल्द यूआईआईडीबी इस प्रक्रिया को शुरू कर देगी। कहा यह संपत्तियों अरबो रुपए तक की है अधिकांश संपत्तियां अंग्रेजों के समय की बनी है। जिम पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के द्वारा हल्द्वानी के रानी बाग में खोली गई एचएमटी फैक्ट्री चंपावत जिले का केदारनाथ देवीधूरा का डाक बंगला भी शामिल है।
कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस भाजपा सरकार को उसके मंसूबो पर कभी कामयाब नहीं होने देगी उन्होंने कहा यह प्रदेश की संपत्ति है भाजपा की नहीं। कहा मामले को लेकर कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी तथा जनता से भी भाजपा की नीतियों से सचेत होने की अपील की उन्होंने कहा धामी सरकार बाहरी लोगों को प्रदेश में बढ़ावा दे रही है। फिलहाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष के आरोप सरकार पर काफी गंभीर है।