देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहारनपुर चौक में आयोजित टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। इन परंपराओं को आगे बढ़ाने में धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आस्था एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। साथ ही ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति परंपराओं और विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े सभी संत-महात्माओं आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा सदैव समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
आयोजन में संत-महात्माओं श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। धार्मिक आयोजन ने देहरादून में उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।