जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश में आम जनमानस को रसोई गैस की सुलभ एवं सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जनपद चम्पावत के विभिन्न क्षेत्रों हके लिए गैस वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत लोहाघाट देवीधुरा बनबसा टनकपुर एवं चम्पावत गैस सर्विस के माध्यम से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों के अनुसार गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
डिलीवरी प्वाइंट में गैस का वितरण
अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस गोदामों में भीड़ न लगाएं और निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट से ही गैस प्राप्त करें। गैस वितरण वाहनों द्वारा तय स्थानों पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।अपर जिलाधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित रोस्टर का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से गैस वितरण प्रक्रिया में सहयोग करें ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक समय पर रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। तो वही लोहाघाट गैस एजेंसी के प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया अब रोस्टर के हिसाब से ही डिलीवरी प्वाइंट में गैस का वितरण उपभोक्ताओं को किया जाएगा एजेंसी से किसी को भी गैस के सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है कहा 25 दिन से पूर्व किसी को भी रसोई गैस का सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
Comments (0)