जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा निर्देश दिए गए निर्देशों के तहत अब रसोई गैस को निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट में बांटा जा रहा है। लोहाघाट गैस सर्विस के द्वारा प्रबंधक उमेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र के पाटन पुल पीडब्ल्यूडी कलोनी बाड़ीगाड़ क्षेत्र तथा पेट्रोल पंप के पास उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण किया गया। गैस लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ गैस सिलेंडरों के साथ डिलीवरी प्वाइंटो में उमड़ पड़ी।
गैस उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को राहत
गैस एजेंसी कर्मियों के द्वारा जिन उपभोक्ताओं के द्वारा रसोई गैस की बुकिंग की गई थी उन्हें रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। रसोई गैस उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की। गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह तथा कर्मी अशोक मेहता ने बताया लोहाघाट के चार डिलीवरी प्वाइंटो में रसोई गैस का वितरण किया गया उन्होंने बताया दो वाहनों में 438 रसोई गैस के सिलेंडर तथा 50 सिलेंडर 5 किलो के उपलब्ध हुए। जिन्हें विभिन्न डिलीवरी प्वाइंट में वितरित किया गया। कहां रसोई गैस की सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा 25 दिन से पहले रसोई गैस उपलब्ध है नहीं कराई जाएगी। उन्होंने बताया रसोई गैस के सिलेंडरों की उपलब्धता के आधार पर उपभोक्ताओं को रसोई गैस लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। बाड़ीगाड़ क्षेत्र में सभासद सुरेश फर्त्याल आशीष राय तथा पूर्व सभासद राजकिशोर शाह के द्वारा गैस वितरण में सहयोग किया गया।
Comments (0)