नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र इस चुनाव में फिर से सुर्खियों में है। भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को इस बार भी मैदान में उतारा है। पिछली बार शुभेंदु ने ममता बनर्जी को हराकर सबका ध्यान खींचा था। इस बार उनका मुकाबला उनके ही पूर्व सहयोगी पवित्र कर से है, जिन्हें तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया है। पवित्र कर और शुभेंदु अधिकारी कभी एक साथ तृणमूल कांग्रेस में थे। बाद में मतभेद के कारण पवित्र कर भाजपा में शामिल हो गए और अब दोनों नेताओं के बीच मुकाबला गहरा होने वाला है। नंदीग्राम में पवित्र कर की जमीन और समर्थन अच्छी मानी जाती है।
पवित्र कर ने 2013 में पंचायत चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। इसके बाद वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और ग्राम पंचायत के प्रमुख बने। 2018-2023 तक उन्होंने दूसरी बार पंचायत प्रमुख का पद संभाला। 2020 में उन्होंने तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन थामा और संगठनात्मक स्तर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे।
वर्तमान में उनकी पत्नी शिउली कर बोयाल 1 ग्राम पंचायत की प्रमुख हैं और भाजपा की सदस्य हैं। चुनाव से पहले पार्टी बदलने की अटकलों के बीच पवित्र कर की एआईपीएसी और शुभेंदु अधिकारी के साथ गुप्त बैठक की खबरें सामने आईं।
इस बार नंदीग्राम में मुकाबला सीधे शुभेंदु अधिकारी और पवित्र कर के बीच ही रहने वाला है, जो विधानसभा चुनाव 2026 की एक बड़ी लड़ाई बन गई है।
Comments (0)