राम नवमी पर गुरुवार के साथ ही अब शुक्रवार को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वर्ष 2026 के राजपत्रित अवकाशों की सूची में 26 मार्च को राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश पहले से घोषित था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 के साथ ही 27 मार्च को भी राम नवमी का अवकाश घोषित करने का आदेश बुधवार को जारी कर दिया है। हालांकि, 27 को बैंक खुलेंगे।
राम नवमी पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश
राम नवमी पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से सचिवालय और पांच दिवसीय कार्यदिवस वाले कार्यालय अब लगातार चार दिन बंद रहेंगे। सोमवार 30 मार्च को कार्यालय खुलेंगे इसके बाद मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर फिर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। गौर करने की बात यह है कि बुधवार दोपहर को पहले सामान्य प्रशासन ने 27 मार्च का सावर्जनिक अवकाश निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट 1881 के तहत घोषित किया। इस एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश रहने पर बैंक भी लगातार चार दिन बंद हो जाते।
अब 27 मार्च को बैंक खुलेंगे
देर शाम पहले जारी आदेश को संशोधित करते हुए सामान्य प्रशासन ने दूसरा आदेश जारी कर 27 मार्च के अवकाश को निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट 1981 से बाहर कर दिया। ऐसे में अब 27 मार्च को बैंक खुलेंगे। कोषागार निदेशक वीके सिंह के मुताबिक 31 मार्च तक पड़ने वाले सभी अवकाशों में कोषागार खुलेंगे।
ऐसे बन रहा है 4 दिन का लंबा वीकेंड
सरकार के आदेश के मुताबिक छुट्टियों का क्रम इस प्रकार रहेगा:
26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी – सार्वजनिक अवकाश
27 मार्च (शुक्रवार): अतिरिक्त अवकाश घोषित
28 मार्च (शनिवार): साप्ताहिक अवकाश
29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
अब सभी कार्यालय सीधे 30 मार्च (सोमवार) को खुलेंगे
बैंक रहेंगे खुले या बंद?
शुरुआत में 27 मार्च की छुट्टी को Negotiable Instruments Act 1881 के तहत घोषित किया गया था, जिससे बैंक भी बंद हो जाते। लेकिन देर शाम आदेश में संशोधन करते हुए इसे इस अधिनियम से बाहर कर दिया गया।
अब 27 मार्च (शुक्रवार) को बैंक खुले रहेंगे।
फिर आएगी एक और छुट्टी
सरकारी दफ्तर खुलने के अगले ही दिन फिर अवकाश रहेगा:
31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती – सार्वजनिक अवकाश