उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं और अभियानों की समीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों (DM) और मंडलायुक्तों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं और अभियानों की सीधी निगरानी करें। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
1 से 15 अप्रैल: स्कूली वाहनों का फिटनेस अभियान
प्रदेशभर में 1 से 15 अप्रैल तक स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान चलाया जाएगा।
अनफिट वाहनों पर कड़ी कार्रवाई होगी
हर स्कूल को इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर वाहनों का विवरण देना अनिवार्य
निर्धारित क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाने पर सख्त कार्रवाई
‘लखपति दीदी योजना’ की समीक्षा
बैठक में लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
डिजिटल आजीविका रजिस्टर में आय की 100% एंट्री अनिवार्य
योजना के लाभार्थियों की सही मॉनिटरिंग पर जोर
15 अप्रैल से शुरू होगा भूसा संग्रह अभियान
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 15 अप्रैल से प्रदेश में भूसा संग्रह अभियान शुरू किया जाए, ताकि पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
गो-आश्रय स्थलों के लिए निर्देश
गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए:
- पर्याप्त चारा उपलब्ध कराया जाए
- CCTV कैमरे लगाए जाएं
- कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित हो
फसल नुकसान पर तुरंत राहत के आदेश
- ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित किसानों को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं:
- नुकसान का तुरंत सर्वे किया जाए
- प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए
- राहत राशि के भुगतान में देरी न हो