उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में मंदिर समिति ने गैर सनातनियों के प्रवेश और मोबाइल फोन कैमरा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानन्द सेमवाल ने बताया कि धाम की मर्यादा और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह प्रतिबंध देवी के शीतकालीन निवास मुखबा पर भी लागू होगा।
मंदिर में रील बनाना वर्जित
अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी गैर हिंदू यात्रा पर आता है तो उसे मन्दिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर के 200 मीटर की परिधि के भीतर मोबाइल फोन और कैमरा का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। अगर कोई व्यक्ति रील या वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर समिति ने यह भी कहा कि परिसर में पहनावे पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे केवल पारंपरिक पहनावे में ही धाम में प्रवेश करें, ताकि पश्चिमी संस्कृति से हमारी सांस्कृतिक विरासत प्रभावित न हो। इसके लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी।
केवल वे श्रद्धालु जिन्होंने पारंपरिक वस्त्र पहने होंगे उन्हें ही मन्दिर के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस कदम से गंगोत्री धाम की परंपरा और संस्कृति को बनाए रखने में मदद मिलेगी जबकि अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
यह निर्णय राज्य सरकार और मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम की सांस्कृतिक मर्यादा और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
Comments (0)