उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिल्कीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपका उत्साह देखकर मुझे महाकुंभ की झलक दिख रही है। पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। इस तरह से 45 करोड़ की आबादी महाकुंभ में आने की संभावना है। इतनी आबादी दुनिया में सिर्फ दो देशों के पास है और उसमें भारत और चीन हैं।
मिल्कीपुर में CM योगी की चुनावी सभा
उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश वाले सौभाग्यशाली हैं। आज बिना भेदभाव के पूरा भारत संगम में डुबकी लगा रहा है। संगम का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा ये देश। एकता के मार्ग में सबसे बड़ी चुनौती है जातिवाद और परिवारवाद। आज उसी परिवारवाद पर प्रहार करने के लिए मैं आपके पास आया हूं। आपके विकास में बाधा है ये परिवारवाद और जातिवादी की राजनीति। आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ है जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति। ये वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की।
सपा पर जमकर साधा निशाना
सपा सिर्फ तभी आंसू बहाती है, जब कोई माफिया मर जाता है। दलित बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाला मुईन खान इनका हीरो बन जाता है। सफाई दे रहे हैं कि डीएनए जांच होनी चाहिए। यही सपा का वास्तविक चरित्र है। आज जब कानून व्यवस्था की बात होती है तो लोग कहते हैं कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी है। आज हर एक को सुरक्षा प्रदान करना इस सरकार का उद्देश्य है। सपा के समय में किसी पर्व में एक दंगा शुरू हो जाता था। बेटी सुरक्षित नहीं निकल सकती थी। गाय और भैंस तक चोरी हो जाती है। जो जितना बड़ा माफिया होता था उसे सपा में उतना बड़ा ओहदा मिल जाता था।
Comments (0)