चंपावत जिले में जन समस्याओं की अनदेखी को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई।
अधिकारी काम करने के लिए नियुक्त
डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी यहां काम करने के लिए नियुक्त किए गए हैं न कि समय व्यतीत करने के लिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है तो अधिकारियों के पद पर बने रहने का क्या औचित्य है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके समाधान के लिए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
मनीष कुमार ने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments (0)