चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत धोनी शिलिंग गांव के डगला तोक में लगभग घात लगाए गुलदार ने जंगल जा रही महिला पर हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले से महिला के चेहरे व अन्य जगहों पर चोट आई है। साथी महिलाओं के द्वारा हल्ला मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। महिला के परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा घायल महिला गीता देवी को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया।
वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
ग्राम प्रधान पुष्कर नाथ गोस्वामी लक्ष्मण नाथ व महिला के परिजनों ने बताया गीता देवी 28 पत्नी दीवान राम दो अन्य महिलाओं के साथ घास काटने जंगल की ओर जा रही थी तभी घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया जिससे गीता देवी घायल हो गई। ग्राम प्रधान पुष्कर नाथ गोस्वामी ने बताया महिला को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया है जहां उनका उपचार किया गया। ग्राम प्रधान पुष्कर नाथ गोस्वामी लक्ष्मण नाथ ने कहा क्षेत्र के बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं अब उनकी सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया है तथा घटना से गांव में ग्रामीण काफी दहशत में है कहां 2 दिन पूर्व भी गुलदार के द्वारा गाय को मौत के घाट उतारा गया था। उन्होंने वन विभाग से गांव में सुरक्षा मुहैया कराने व पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुआवजा देने की भी मांग की गई है।
वहीं सूचना पर एसडीओ नेहा सौन लोहाघाट रेंजर एन0डी0पांडे वन विभाग की टीम के साथ लोहाघाट अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी वह घायल महिला का हाल जाना। एसडीओ नेहा सौन ने कहा गुलदार की हरकतों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे तथा बन कर्मियों के द्वारा गस्त की जाएगी ।जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा तथा नियमानुसार घायल महिला को उचित मुआवजा दिया जाएगा उन्होंने बताया जानकारी के मुताबिक इस स्थान पर गुलदार ने एक गाय को मौत के घाट उतारा था और गुलदार आज उसी स्थान पर बैठा हुआ था जिस कारण महिलाओं को देख उसने हमला कर दिया। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोहाघाट अस्पताल में डॉक्टर हिमांशु शरण के द्वारा घायल महिला गीता देवी का उपचार किया गया उन्होंने बताया महिला की स्थिति ठीक है तथा जांच के लिए उन्हें हायर सेंटर चंपावत रेफर कर दिया गया है।
Comments (0)