पिंक रोजगार महाकुंभ में केवल महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकेंगी। योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, बी.टेक, बीबीए, एमबीए, फार्मेसी सहित अन्य तकनीकी और सामान्य डिग्रीधारी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न शैक्षिक पृष्ठभूमि वाली महिलाओं को रोजगार के व्यापक विकल्प प्रदान करना है।
50 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती
रोजगार महाकुंभ में देश की कई प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। इनमें फ्लिपकार्ट, रिलायंस जियो, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा फाइनेंस, अमेजन और केएफसी जैसी कंपनियां विभिन्न पदों पर चयन प्रक्रिया संचालित करेंगी। 50 से अधिक कंपनियां इस रोजगार मेले में शामिल होकर सेल्स, कस्टमर सर्विस, आईटी सपोर्ट, बैंकिंग, रिटेल, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर से जुड़े पदों पर भर्ती करेंगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस पिंक रोजगार मेले के माध्यम से 5 हजार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है।
ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा
रोजगार महाकुंभ में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए रोजगार संगम पोर्टल और नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय अपने साथ बायोडाटा की प्रतियां, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाणपत्र और रजिस्ट्रेशन स्लिप लानी होगी।
योगी सरकार का महिला रोजगार पर विशेष फोकस
योगी सरकार पिछले कुछ वर्षों में मिशन रोजगार, कौशल विकास कार्यक्रमों और सेवायोजन मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पिंक रोजगार महाकुंभ महिलाओं को सीधे कंपनियों से जोड़ने का एक बड़ा मंच साबित हो सकता है। ऐसे आयोजनों से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि प्रदेश में महिला कार्यबल की भागीदारी भी मजबूत होगी।
Comments (0)