विगत वर्ष सितंबर माह में आई आपदा में मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के निकट पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे मसूरी का संपर्क कट गया था इसके बाद सरकार द्वारा यहां पर वैली ब्रिज का निर्माण किया गया जिसके बाद आवाजाही शुरू हो पाई क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग थी है यहां पर एक स्थाई पुल का निर्माण किया जाना चाहिए जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े
पैदल चलने के लिए फुटपाथ की व्यवस्था
इसी को लेकर मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा 12 करोड रुपए की लागत से टू लेन पुल का शिलान्यास किया गया जिसमें पैदल चलने के लिए फुटपाथ की भी व्यवस्था की गई है चार माह के भीतर का पुल निर्माण कर दिया जाएगा इसको लेकर मंत्री गणेश ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तय समय पर निर्माण को पूरा किया जाए इस मौके पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई गई है उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मसूरी विधानसभा में 10 करोड रुपए की योजनाओं को स्वीकृति दी गई है इसके साथ ही मसूरी किमाड़ी मार्ग के लिए 14 करोड रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है जिसके लिए मुख्यमंत्री से समय मांग कर सभी कार्यों का एक साथ शिलान्यास जाएगा
1100 गाड़ियों की पार्किंग के लिए स्वीकृति
उन्होंने बताया कि मसूरी में 1100 गाड़ियों की पार्किंग के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है इसके साथ ही मसूरी में तहसील के निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके बाद राजस्व सचिव से वार्ताकार एक ही दिन मुख्यमंत्री से सभी कार्यों का शिलान्यास करने का प्रयास किया जाएगा गणेश जोशी ने कहा कि आपदा के समय मसूरी विधानसभा में की सड़के क्षतिग्रस्त हो गई थी आज लोग निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि भंडार गांव और खाला गांव स्थित सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए
4 महीने के भीतर पुल जनता को समर्पित
पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से इस पुल का शिलान्यास हो पाया है और 4 महीने के भीतर यह पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा उन्होंने बताया कि मसूरी में लंढोर बाजार वाली सड़क की जांच रिपोर्ट आ गई है और अब लोग निर्माण विभाग की देखरेख में इस सड़क की मरम्मत की जाएगी उन्होंने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले शहर की सभी नाले खालो को दुरुस्त कर दिया जाएगा जहां पर उत्तराखंड जल संस्थान के पाइप है उन्हें भी हटाने के लिए विभाग से पत्राचार किया जा रहा है