IMD के अनुसार एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
कई राज्यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज-चमक और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी रविवार तक बारिश के आसार हैं।
6 से 8 मई तक कैसा रहेगा मौसम
6 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और बिजली चमकने की संभावना रही।
7 मई को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।
8 मई को मौसम सामान्य रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है, तापमान लगभग 36/23 डिग्री रहेगा।
9 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
9 मई से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।
10 और 11 मई को गर्मी और बढ़ेगी, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है।
10 मई के बाद हीटवेव जैसे हालात
मौसम विभाग के अनुसार 10 मई के बाद एनसीआर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानी शुरुआती राहत के बाद फिर से तेज गर्मी लौटेगी।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। गर्मी बढ़ने पर पर्याप्त पानी पिएं, धूप से बचें और जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं।