योगी आदित्यनाथ कल लोक भवन में एआई आधारित उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारम्भ करेंगे। इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, उद्योग स्थापना प्रक्रिया को सरल बनाना और उत्तर प्रदेश को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाना है।
इस मौके पर यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम की भी शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को ‘लेटर ऑफ कम्फर्ट’ जारी किए जाएंगे।
इसके साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के लिए करीब 2,781 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी वितरित की जाएगी, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Comments (0)