यूपी के सरकारी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। होली के त्योहार को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला किया है कि शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन होली से पहले जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार 2 मार्च से पहले वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जबकि होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग छह लाख सरकारी शिक्षकों में उत्साह बढ़ गया है। अन्य विभाग भी इसी तर्ज पर वेतन भुगतान की तैयारी में जुटे हैं।
होली पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
होली के मद्देनजर राज्य सरकार ने परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने का भी निर्णय लिया है। 28 फरवरी से 9 मार्च तक यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 3,600 से 4,500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है।
त्योहार के दौरान दिल्ली और गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा का दबाव अधिक रहता है, इसलिए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती पहले से सुनिश्चित की जाएगी। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में कार्यरत कर्मचारियों को 10 दिन लगातार ड्यूटी करने पर 2100 रुपये और 9 दिन ड्यूटी पर 1800 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।
Comments (0)