उत्तरप्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीवन कठिन कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान साफ और धूप तेज बनी हुई है। गुरुवार से प्रदेश में पूर्वा हवाएं चलने लगी हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और हमीरपुर समेत कई शहरों में गुरुवार को भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लोग दिनभर लू और उमस से परेशान नजर आए।
15 जिलों में पारा 40 के पार गया
प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। बांदा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान लू और उमस का असर और तेज रहेगा, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी?
फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है, जिसके कारण शुष्क पछुआ हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इसके अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एंटी-साइक्लोन अब धीरे-धीरे मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।