उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी के मंगलवार को 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, यह मेला हर दृष्टि से भव्य, दिव्य और सुरक्षित होना चाहिए और इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करना आवश्यक है।
2027 कुंभ मेला भव्य, दिव्य और सुरक्षित होगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोर देकर कहा कि, कुंभ मेला देवभूमि उत्तराखंड में सनातन संस्कृति का जयघोष बने और लोग मेला देखने के बाद एक सकारात्मक और यादगार अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने बताया कि, मेला आयोजन में सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठन, जनप्रतिनिधि और अन्य सभी संबंधित लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, अच्छे आयोजन में सभी लोग अपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिभागिता दे रहे हैं। मैं खुद लगातार इस पूरे आयोजन की समीक्षा कर रहा हूँ।
राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे पर सीएम धामी का बयान
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, जब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश एक ही राज्य थे, तब राजनाथ सिंह संयुक्त राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस नाते उनका इस क्षेत्र से गहरा लगाव और जुड़ाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आगमन से आम जनमानस में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा, जिससे मेले के आयोजन में और भी सकारात्मक माहौल बनेगा।
अधिकारियों को सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों और आयोजकों को निर्देश दिया कि, मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का सर्वोत्तम स्तर सुनिश्चित किया जाए।
कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में जुटी सरकार
आपको बता दें कि, कुंभ मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है। 2027 में उत्तराखंड में होने वाले इस मेले को भव्य और यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारी में तेजी ला दी है। उत्तराखंड में 2027 कुंभ मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और दिव्य होने की पूरी कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार समीक्षा कर रहे हैं और राज्य के सभी सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठन मेले के सफल आयोजन में योगदान दे रहे हैं।
Comments (0)