चुनाव आयोग ने पाँच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। इन राज्यों/UTs में राजनीतिक गतिविधियों का माहौल पहले से ही गर्म है और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति और चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि, यह निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आयोजित करने के लिए लिया गया है। आयोग ने मतदाता सुरक्षा, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सभी दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव की तारीखों के ऐलान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता मौर्य ने कहा कि भाजपा चुनाव की तिथियों का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि, पार्टी असम में तीसरी बार सरकार बनाने और पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने के लिए तैयार है।
'4 मई-TMC गई' का नारा देश में गूंजेगा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, तमिलनाडु और केरल में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। 4 मई को जोरदार संदेश आएगा। उन्होंने कहा कि, '4 मई-TMC गई' का नारा देश में गूंजेगा। इस दौरान बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि भाजपा अपनी ताकत पर जीत सुनिश्चित करेगी, लेकिन जब विपक्षी नेता प्रचार करने जाते हैं तो पार्टी की सीटें बढ़ जाती हैं। उन्होंने नाम लिए कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल प्रचार के लिए जाएंगे।
Comments (0)