पश्चिम बंगाल में आगामी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी की ओर से चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, सुनील बंसल, सुकांत मजूमदार, लॉकेट चटर्जी और सौमित्र खान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन
निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। इसके बावजूद राज्य में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति और आगामी तैयारियों पर चर्चा की जा रही है।
आज शाम आनंदपुर में होगी अहम बैठक
इसी सिलसिले में आज शाम आनंदपुर स्थित एक स्थान पर मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी नेतृत्व की बैठक होने की जानकारी सामने आई है। इस बैठक में निकाय चुनाव समेत राज्य की आगामी राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होने की संभावना है।