पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे से पहले उनका स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता की ओर से वह प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत करते हैं।
IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बंगाल दौरे के दौरान IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर संस्थान की 75 वर्षों की शैक्षणिक और राष्ट्रीय योगदान की विरासत को याद किया जाएगा।
IIT खड़गपुर की उपलब्धियों पर जताया गर्व
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि IIT खड़गपुर ने राष्ट्र निर्माण, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने संस्थान के ऐतिहासिक पड़ाव पर गर्व जताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानमंत्री के सफल दौरे की जताई उम्मीद
सुवेंदु अधिकारी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाल दौरा सुखद और सार्थक रहेगा। उन्होंने IIT खड़गपुर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं भी दीं।