सोने को हमेशा से एक सुरक्षित निवेश और सेफ हैवेन माना जाता है, क्योंकि मुसीबत के समय यह मूल्यवान साबित होता है। बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के पास भारी गोल्ड रिजर्व होते हैं और भारत के पास 876 टन का गोल्ड रिजर्व है। इस बीच पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के पूर्व खनन मंत्री इब्राहिम हसन मुराद ने एक अभूतपूर्व खोज का खुलासा किया है, जिसमें कहा गया है कि अटक में 32 किलोमीटर के क्षेत्र में 28 लाख तोला सोना फैला है, जिसकी कीमत 800 अरब पाकिस्तानी रुपए है। मंत्री का दावा है कि पाकिस्तान के भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा सत्यापित यह खोज पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की अपार संभावनाओं को उजागर करती है।
सोने को हमेशा से एक सुरक्षित निवेश और सेफ हैवेन माना जाता है, क्योंकि मुसीबत के समय यह मूल्यवान साबित होता है। बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के पास भारी गोल्ड रिजर्व होते हैं और भारत के पास 876 टन का गोल्ड रिजर्व है।
Comments (0)