छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह अपने जन्मदिन पर राजनांदगांव पहुंचे। इस दौरान रमन सिंह ने मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान वह पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आए। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि, राजनांदगाव से कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़े फर्क नहीं पड़ता। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं, जीत भाजपा की होगी और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, कांग्रेस राजनांदगांव सीट से किसी को भी प्रत्याशी बनाएं रमन सिंह को फर्क नहीं पड़ता और जीत बीजेपी की होगी।